Til Ladoo Recipe : घर पर तिल के लड्डू कैसे बनाते हैं?

Til Ladoo Recipe : घर पर तिल के लड्डू कैसे बनाते हैं?
Til Ladoo Recipe
Spread the love

ठंड के दिनों में तिल और गुड़ से कई तरह के व्यंजन बनाए जाते हैं। इसमें लड्डू, गजक, तिलकुट इत्यादि शामिल है। सर्दियों के दिनों में अपने प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने के लिए काले तिल या सफेद तिल और गु़ड़ से तैयार लड्डू खाना चाहिए। इससे आपको बहुत फायदा मिलता है। ऐसा भी नहीं है कि तिल के लड्डू को बनाना बहुत मुश्किल वाला काम है, यह बहुत आसान है। आइए जानते हैं, तिल गुड़ के लड्डू बनाने की विधि क्या है या तिल गुड़ के लड्डू की रेसिपी क्या है। Til Ladoo Recipe

यह भी पढ़ें – Malai Rabdi recipe: स्पेशल मलाई रबड़ी रेसिपी बनाने की विधि

तिल के लड्डू बनाने के लिए क्या चाहिए? 

क्या आप जानते हैं, गुड़ और तिल के लड्डू कैसे बनाते हैं? गुड़ और तिल के लड्डू को बहुत ही आसानी से घर पर बनाया जा सकता है। सबसे पहले देखें, लड्डू बनाने के लिए सामग्री:-

  • 250 ग्राम सफेद या काला तिल (2 कप)
  • 250 ग्राम गुड़ (1 कप)
  • छोटी इलाइची – 7 से 8 (पिसी हुई
  • बादाम- 2 टेबल स्पून
  • काजू- 2 टेबल स्पून
  • घी 2 छोटे चम्मच
  • एक कड़ाही 

तिल के लड्डू बनाने की विधि क्या है? 

तिल के लड्डू बनाने की विधि कई सारे हैं। सभी को अपने सहुलियत के हिसाब से बनाया जाता है। सामान्य तिल गुड़ के लड्डू बनाने की विधि इस प्रकार से है:- Til Ladoo Recipe

  • सबसे पहले तील को अच्छी तरह से साफ कर लें।
  • उसके बाद मध्यम फ्लेम पर कड़ाही चढ़ाएं।
  • उसके बाद उसी फ्लेम पर तिल के ब्राउन होने तक चलाते हुए भूनें।
  • जैसे ही तिल से चटकने की आवाज आनी शुरू हो जाए और उसका रंग सुनहरा हो जाए, तो फ्लेम को बंद कर दें और तिल को ठंडा होने के लिए छोड़ दें।
  • तिल को ठंडा होने के बाद मिक्सर में दरदरा पीस लें।
  • अब दूसरी बार कड़ाही गर्म करें और मध्यम फ्लेम पर गुड़ के टुकड़े को कड़ाही में पिघलने दें।
  • अब पिघले हुए गुड़ को हल्का ठंडा होने दे और उसमें तिल और घी डालकर अच्छे से मिला लें।
  • इसी के साथ बारिक कटे हुए बादाम और काजू को भी मिक्स करें।
  • अब आपका लड्डू बनाने के लिए मश्रण तैयार हो चुका है, उसे एक बर्तन में निकाल लें और लड्डू बनाने की प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं।

तो तिल गुड़ के लड्डू की रेसिपी। बहुत ही आसान तरीके से आप जान सकते हैं कि तिल के लड्डू कैसे बनाते हैं। Til Ladoo Recipe


Spread the love

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *