आंवला को विटामिन सी का काफी अच्छा स्त्रोत माना जाता है| आंवला सर्दियों में किसी औषधि से कम नहीं है| इसमें कई ऐसे गुण है जो अन्य बीमारियों में किसी औषधि की तरह रोगों से लड़ने का काम करते हैं। यह एक ऐसा फल है, जिसके अनगिनत फायदे हैं। इसमें मौजूद एंटीऑक्सिडेंट और विटमिन सी मेटाबॉलिज्मह को बढ़ावा देने तथा सर्दी-खांसी जैसी बीमारियों को रोकने में मददगार साबित होते हैं| आंवले जैसे खट्टे फलों का नियमित सेवन करने से हृदय रोगों से सम्बंधित अन्य बीमारियों से लड़ने में भी काफी मदद मिलती है| तथा आंवला के सेवन से आप अपने बालों को मजबूत करने के साथ-साथ स्किन संबंधी कई परेशानियों से छुटकारा भी पा सकते हैं| आंवला का प्रयोग कई तरह से किया जाता है, जैसे- आमला जूस, आंवला पाउडर, आंवला मुरब्बा ,आंवला आचार आदि| तो आइए जानते है आंवला खाने के क्या फायदे हैं| और इसे सर्दियों में खाने की सलाह क्यों दी जाती है।
आंवला के फायदे – Benefits Of Amla In Hindi
सर्दियों का मौसम अपने साथ कई बीमारियां को लेकर आता है| डॉक्टरों और हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है की ऐसे में मौसमी फल खाया जा सकता है| इससे हम कई बीमारियों से भी बच सकते हैं| यह एक मौसमी फल है| सर्दियों में आंवला खाना बहुत फायदेमंद होता है| आंवला खून को साफ करने के साथ साथ रोग प्रतिरोधक छमता को भी बढ़ा देता है, जिससे कई बीमारियों का खतरा कम हो जाता है | कब्ज़, दस्त, मधुमेह जैसी परेशानियो में लाभ पहुंचाता है। यह सांसों की बीमारी, खांसी और कफ संबंधी रोगों से राहत दिलाने में सहायता करता है। और आंवला के रोज़ाना इस्तेमाल से आखों की परेशानियां भी कम हो जाती है|
यह भी पढ़ें- Family Planning: फैमिली प्लानिंग के बारे में सोचने से पहले, जान लें ये खास बातें
- विटामिन C से भरपूर
आंवला खाने की सबसे पहली वजह ही यह है की यह विटामिन सी से भरपूर होता है| इसे खाने से आपका इम्युन सिस्टम मजबूत होता है| ये शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालता है और बैक्टीरिया से लड़ने की ताकत प्रदान करता है| हर दिन आंवला खाने से हृदय सम्बंधित बीमारियों से बचा जा सकता है| इसके साथ ही यह जॉन्डिस, एसिडिटी, एनीमिया, के साथ-साथ बवासीर या हेमोराइड में भी फायदेमंद होता है।
- ब्लड शुगर को करे कंट्रोल
आंवला एक पारंपरिक ओषधि है जो ब्लड शुगर को स्थिर लेवल पर रखने में मदद करता है।और ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में काफी उपयोगी होता है| डायबिटीज के मरीजों के लिए आंवला काफी फायदेमंद होता है| आंवला में कई एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो इंसुलिन की मात्रा को बढ़ाने में मददगार होते हैं, जिससे खून में ग्लोकोज आसानी से सोख लेता है| और यह ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में अपनी भूमिका निभाता है।
- मुंहासों की समस्या दूर करता है
आंवले में खून साफ़ करने के गुण होते हैं| जिसकी वजह से यह चेहरे को काफ़ी हाइड्रेटेड रखता है| इसमें पाया जाने वाला विटामिन सी आपके चेहरे पर हुए मुंहासों की समस्या से लड़ने में आपकी मदद करता है| और आपके चेहरे को बेदाग, खूबसूरती प्रदान करता है।
- अपच में लाभकारी है आंवला
जिसको पाचनतंत्र संबंधित समस्या हो उनके लिए आंवले का सेवन बहुत फायदेमंद होता है| आपको बता दें कि खाली पेट आंवले का सेवन करने से व्यक्ति को अपच की समस्या से निजात मिलता है। जिससे व्यक्ति का पाचन तंत्र मजबूत बना रहता है| यदि खाली पेट आंवले का सेवन किया जाए तो इससे इम्यूनिटी को भी मजबूत बना सकते हैं |
- मोतियाबिंद में फायदेमंद होता है आंवला
आंखों के लिए आंवले का सेवन अमृत समान माना जाता है, यह आंखों की रौशनी को बढ़ाने में सहायक होता है| आमतौर पर बढ़ती उम्र के साथ कई लोगों को मोतियाबिंद की परेशानी होने लगती है| जिससे बचने के लिए आंवले का सेवन अनिवार्य होता हैं| इसके लिए रोजाना एक चम्मच आंवले के पाउडर को शहद के साथ लेने से फायदा मिलता है और मोतियाबिंद की समस्या भी खत्म हो जाती है।
यह भी पढ़ें- Pimples: मात्र 8-10 घंटे में पाएं मुंहासे की समस्याओं से छुटकारा, देखें ये घरेलू उपाय