स्वस्थ रहने के लिए हमारे शरीर को विटामिन डी की भी काफी जरूरत होती है। आमतौर पर विटामिन डी के लिए धूप को मुख्य स्रोत माना जाता है। यदि किसी को भी पर्याप्त मात्रा में धूप नहीं मिलती है तो उसे विटामिन डी की कमी हो सकती है। आज के टाइम में लोग इतने व्यस्त हो गए हैं या यूं कहे की उनके जीवनशैली में इतने बदलाव हो गए हैं की उन्हें धूप लेने का समय नहीं मिल पाता है। आप अपने आहार में कुछ चीजों को जोड़ कर भी विटामिन डी की कमी को पूरा कर सकते हैं। आपको बतादें की धूप से या विटामिन डी की डोज लेने से पेट में अच्छे जीवाणु की संख्या बढ़ाने और मेटाबोलिक सिंड्रोम रोकने में मदद मिल सकती है। आइए जानते हैं विटामिन डी से जुड़े तमाम चीजों के बारे में कि विटामिन डी के लक्षण, कारण और उपचार कैसे होता है। Vitamin D Deficiency
विटामिन डी के कारण – Cause of Vitamin D in hindi
विटामिन डी के निम्नलिखित कारण हो सकते हैं:-
- आवश्यकता से अधिक सनस्क्रीन का प्रयोग करना, जिसकी वजह से धूप त्वचा तक नहीं पहुंच पाती है।
- ज्यादा प्रदूषित वातावरण।
- विटामिन डी से भरपूर आहार की कमी।
- घर में ज्यादा समय बिताना।
- शरीर पर धूप नहीं लगना। Vitamin D Deficiency
इसे भी पढ़ें- Thyroid : मामूली नहीं हैं महिलाओं में थायराइड होना, जानें इसके लक्षण और घरेलू उपचार
विटामिन डी के लक्षण और संकेत – Vitamin D deficiency: Sign and Symptoms in hindi
विटामिन डी के लक्षण और संकेत निम्नलिखित हो सकते हैं:-
- हड्डियों और मांसपेशियों में दर्द होना।
- बालों का झड़ना।
- ब्लड प्रेशर का बढ़ना(हाई ब्लड प्रेशर)।
- आलस और थकान का महसूस होना।
- तनाव रहना।
- चोट भरने में ज्यादा समय लगना।
विटामिन डी की समस्या को दूर करने के उपाय – Remedy for vitamin D problem in hindi
निम्नलिखित उपाय से विटामिन डी की समस्या को दूर किया जा सकता है:-
- सूरज की किरणों से भी विटामिन डी प्राप्त किया जा सकता है।
- दही का सेवन करना।
- संतरे का जूस पीना।
- फैटी फिश का सेवन करना।
- डेयरी प्रोडक्ट जैसे दूध, दही इत्यादि लेना।
- मशरूम खाना।
- सोया मिल्क का सेवन करना। Vitamin D Deficiency