शरीर में किसी भी प्रकार का रोग होने पर, उनसे लड़ने के लिए इम्युनिटी का बहुत महत्वपूर्ण योगदान रहता है। इम्युनिटी के कारण शरीर में होने वाले संक्रमण नष्ट हो जाते हैं और इम्युनिटी, शरीर के सेल्स और फेफड़ो(लंग्स) को साफ़ एव कैंसर से बचाने में मदद करती है। यह शरीर से कई तरह की बीमारियों को दूर करती है और शरीर को स्वस्थ बनाये रखने में मदद करती है। Immunity Booster
इम्युनिटी का मजबूत होने से क्या होता है?
इम्युनिटी को आम-भाषा में रोग प्रतिरोधक क्षमता कहते हैं। यह शरीर को बैक्टीरियल और वायरल संक्रमण से बचाने में मदद करती है। इम्युनिटी के कारण हमारे शरीर के सेल्स और टिशू विभिन्न बीमारियों से बचाए रखने का काम करते हैं तथा रोगो को शरीर से बहार निकालने में सहायता करते हैं। रोग प्रतिरोधक शक्ति हमारे शरीर को ऐसा सुरक्षा कवच प्रदान करती है, जिससे शरीर जल्दी किसी भी प्रकार की साधारण बीमारी की चपेट में नहीं आता। इम्युनिटी को प्राकृतिक सिस्टम भी कहा जाता है। शरीर में इम्युनिटी को बनाये रखना बहुत जरुरी होता है। यदि इम्युनिटी कमजोर हो जाती है तो शरीर रोगो से लड़ने में असमर्थ हो जाता है और अक्सर सर्दी-जुकाम और बुखार जैसी समस्या बनी रहती है। एक मजबूत रोग प्रतिरोधक शक्ति विभिन्न रोगाणुओं और संक्रामक बीमारियों से हमें बचा सकती है।
इम्युनिटी कितने प्रकार की होती है?
इम्युनिटी दो प्रकार की होती है:
- इनेट इम्युनिटी :- यह इम्युनिटी व्यक्ति के शरीर की रोगो से सुरक्षा करती है किंतु यह लंबे समय तक नहीं रहती है।
- एडेटिव इम्युनिटी:- यह इम्युनिटी व्यक्ति के शरीर को रोगो से लड़ने में बहुत मदद करती है और यह लंबे समय तक शरीर की सुरक्षा करने में सहायक होती है।
यह भी पढ़ें- PCOS : महिलाओं की फर्टिलिटी पर पड़ता है असर, जानें इसके लक्षण, इलाज और डाइट
इम्युनिटी कम होने के क्या कारण हो सकते हैं?
इम्यून सिस्टम कमजोर होने के कई कारण हो सकते हैं। व्यक्ति के खान-पान से लेकर उसकी दिनचर्या तक, इम्युनिटी को प्रभावित कर सकती है। इम्यून सिस्टम कमजोर होने के विभिन्न कारण निम्नलिखित हैं: Immunity Booster
- कैंसर के इलाज के लिए कीमोथेरेपी का उपयोग या अन्य दवाओं के सेवन के कारण।
- संक्रमण होना।
- शराब का सेवन।
- जन्म से ही इम्युनिटी कमजोर होना।
- धूम्रपान करना।
- शरीर में पोषक तत्वों की कमी होना।
- एचआईवी (एड्स का मुख्य कारण)
अन्य कुछ कारण हैं:
- एक्सरसाइज और योगा ना करना :- आजकल जिंदगी में लोग कामो के अत्यधिक भार के कारण और समय के अभाव में शारीरिक गतिविधिया यानि रोजाना व्यायाम एवं योगा नहीं कर पाते है। इस कारण शरीर की इम्युनिटी कमजोर हो जाती है और बीमारियों से लड़ने में शरीर असमर्थ हो जाता है। महिला हो या पुरुष, दोनों को रोजाना व्यायाम और योगा करना चाहिए।
- नींद पूरी ना होना :- कुछ लोग बहुत रात होने तक या अधिक देर तक मोबाईल और टीवी देखने में व्यस्त रहते हैं, जिसके कारण उनकी नींद पूरी नहीं हो पाती है। शरीर को जब पूरी तरह आराम नहीं मिलता है तो धीरे-धीरे उसकी इम्युनिटी कम होती जाती है।
- तनाव होना :– हमारे जीवन में किसी न किसी विषय को लेकर एक तनाव सा रहता है। यह तनाव अधिक होने के कारण सिरदर्द, छाती में दर्द, जी मिचलाना, भय लगना इत्यादि होता है। इम्युनिटी रोगो से लड़ने में सहायक जरूर होती है किंतु कभी कभी इम्युनिटी कमज़ोर होने के कारण, वो हमारी सहायता नहीं कर पाती है। Immunity Booster
इम्यून सिस्टम कमजोर होने के क्या लक्षण हैं?
इम्यून सिस्टम कमजोर होने के कई लक्षण हो सकते हैं, जिनमें से कुछ यहाँ दिए गए हैं :
- बुखार आना
- सिरदर्द होना
- बलगम वाली खांसी या सूखी खांसी
- कंपकंपी लगना
- उल्टी होना या जी मिचलाना
- जल्दी थकान का अनुभव होना
- बेचैनी का होना
- सीने में दर्द होना
- भूख नहीं लगना
- गहरी सांस लेने में दिक्कत होना
इम्युनिटी को बढ़ाने के लिए 10 घरेलु उपाय:
1. लहसुन
- लहसुन की 3 से 4 कलियां
- ½ चम्मच शहद
उपयोग करने की विधि :
- लहसुन को कूटकर(घिसकर) पेस्ट बना लें।
- अब इसमें शहद मिला लें।
- अब इस पेस्ट का सेवन सुबह या शाम करें।
कैसे फायदेमंद है?
लहसुन के प्रयोग से हम इम्यून सिस्टम को मजबूत बना सकते हैं। एक अध्ययन के अनुसार, लहसुन में इम्यूनोमॉड्यूलेटरी (immunomodulatory) गुण पाया जाता है, जो इम्यून सिस्टम को मॉड्यूलेट करने में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, जिससे शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ने में मदद मिलती है। Immunity Booster
2. सेब का सिरका
- सेब का सिरका 1 चम्मच
- लहसुन की 2 कलियां
उपयोग कैसे करें :
- एक कटोरी में सेब का सिरका डालें।
- अब इसमें लहसुन की कलियां 1-2 घंटे तक भिगों दें।
- सेब के सिरके में लहसुन को अच्छी तरह से अवशोषित होने दें।
- अब इसका सेवन सप्ताह में एक या दो बार किया जा सकता है।
कैसे फायदेमंद है?
सेब का सिरका, इम्यून सिस्टम को मजबूत बना सकता है। दरअसल, सेब का सिरका इम्यूनोमॉड्यूलेटरी प्रक्रिया को बढ़ावा देने का काम करता है, जिससे रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूती मिलती है। एक अन्य रिपोर्ट भी इस तथ्य का समर्थन करती है कि सेब का सिरका इम्यूनिटी को बढ़ाने के लिए मदद करता है।
3. अदरक
- एक चम्मच कूटा हुआ अदरक
- एक कप से थोड़ा ज्यादा पानी
उपयोग करने की विधि :
- सबसे पहले पानी को गर्म करें।
- पानी को हल्का गर्म हो जाने पर अदरक डाल दें।
- अब इसे ढककर तीन मिनट तक उबालें।
- अब इसे छानकर सेवन करें।
- इस प्रक्रिया को हफ्ते में दो बार कर सकते हैं।
कैसे फायदेमंद है?
आमतौर पर स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं में अदरक का प्रयोग किया जाता है। यह इम्युनोन्यूट्रीशन और एंटी-इन्फ्लेमेटरी प्रतिक्रिया से शरीर के कई प्रकार के रोगों को ठीक कर सकती है। साथ ही इसमें मौजूद एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण मांसपेशियों के दर्द पर प्रभावी असर दिखा सकते हैं। Immunity Booster
4. ग्रीन टी
- एक ग्रीन टी बैग
- एक कप गर्म पानी
उपयोग कैसे करें :
- एक कप गर्म पानी में ग्रीन टी-बैग डालें।
- 3-4 मिनट बाद अब टी-बैग निकाल दें।
- ग्रीन-टी का आनंद लें।
कैसे फायदेमंद है?
रोग प्रतिरोधक शक्ति बढ़ाने के लिए ग्रीन-टी का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। एक अध्ययन के अनुसार, ग्रीन टी प्रतिरक्षा प्रणाली को ऑक्सीडेंट और फ्री रेडिकल्स से बचाकर मजबूत बनाती है।
5. हल्दी
- हल्दी की दो छोटी गांठ
- 1 छोटा चम्मच शहद
- एक कटोरी
- एक बड़ा कप पानी
उपयोग कैसे करें :
- कटोरी में एक कप पानी लें और हल्दी भिगा दें और 5-6 घंटे तक छोड़ें।
- उसके बाद हल्दी निकाल कर पीसकर पेस्ट बना लें।
- अब इसमें शहद मिला लें।
- अब एक छोटा चम्मच इस मिश्रण का सेवन करें।
- इस विधि को हफ्ते में दो बार इस्तेमाल किया जा सकता है।
कैसे फायदेमंद है?
इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए हल्दी के बहुत फायदे हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, हल्दी का सेवन इम्यून सिस्टम को मजबूत बना सकता है। दरअसल, हल्दी में कर्क्यूमिन नामक तत्व पाया जाता है, जो इम्यून सिस्टम को मॉड्यूलेट करने का काम करता है। Immunity Booster