स्वस्थ रहने के लिए ब्लड प्रेशर का नॉर्मल होना बहुत जरूरी है। ब्लड प्रेशर बढ़ने या घटने से शरीर में कई तरह की समस्याएं होने लगती है. ज्यादातर लोगों का ब्लड प्रेशर हाई रहता है, लेकिन कुछ लोग लो ब्लड प्रेशर की समस्या से भी परेशान रहते हैं. यदि आपका बीपी सामान्य से कम रहता है तो ये आपकी हेल्थ के लिए चिंता का विषय है। लो ब्लड प्रेशर से शरीर के कई अंगों जैसे लंग, ब्रेन, किडनी, हार्ट पर असर पड़ता है। यहां इस लेख में हम लो ब्लड प्रेशर कारण, लक्षण और घरेलू उपचार के बारे में जानेंगे। लो बीपी में कुछ घरेलू उपाय करके अपने लो ब्लड प्रेशर की समस्या को कंट्रोल किया जा सकता हैं। Low BP
यह भी पढ़ें- नियमित पीरियड्स के लिए घर आजमाएं ये घरेलू उपचार
शरीर के रक्तवाहिनियों(blood vessels) में बहते हुए रक्त के द्वारा वाहिनियों की दीवारो पर डाले गए दबाव को ब्लड प्रेशर कहते हैं। दूसरे शब्दों में, शरीर में बहते हुए ब्लड से उसके नलियों में जो दबाव पड़ता है उसे रक्तचाप(ब्लड प्रेशर) कहते हैं।
वैसे तो यह बात हम सभी जानते हैं का हमारे शरीर में संचारित होने वाला ब्लड लाल रंग का होता है और इसके लाल होने का कारण होता है इसमें पिगमेंट का होना, जिसे हम हीमोग्लोबिन के नाम से जानते हैं। इसमें प्लाजमा, रेड ब्लड सेल, व्हाइट ब्लड सेल और प्लेटलेट होते हैं। शरीर में ब्लड ऑक्सीजन, कार्बन डाइऑक्साइड, पचा हुआ भोजन आदि जैसे पदार्थों को शरीर के एक भाग से दूसरे भाग तक पहुचाने में मदद करता है। यह हमारे शरीर में ब्लड टेम्परेचर को मेंटेन करता है और रोगों से भी बचाव करता है। Low BP
यह भी पढ़ें – High BP: खतरनाक है हाइपरटेंशन, भारी पड़ सकता है इन लक्षणों को नजरअंदाज करना
जब हमारा दिल धड़कता है तो यह हमारे शरीर में चोरो ओर ऑक्सीजन और ऊर्जा को पहुंचाने के लिए ब्लड को पंप करता है। जैसे ही ब्लड शरीर में फैल जाता है यह रक्त वाहिकाओं(blood vessels) के पक्षों के खिलाफ धक्का देता है। ब्लड वेसल को आगे बढ़ाने की ताकत दबाव पैदा करती है। जिसे रक्तचाप यानी ब्लड प्रेशर के नाम से जाना जाता है।
निम्न रक्तचाप या लो ब्लड प्रेशर या हाइपोटेंशन क्या है – What Is Low BP Or Hypotension In Hindi
लो ब्लड प्रेशर को ही हाइपोटेंशन भी कहा जाता है। यह तब होता है जब बल्ड प्रेशर सामान्य से बहुत कम हो जाता है, इसका मतलब यह होता है कि हृदय, मस्तिष्क और शरीर के अन्य भागों में पर्याप्त ब्लड का नहीं पहुंचा। सहू मायने में ब्लड प्रेशर, 120/80 (सिस्टोलिक/डायस्टोलिक) से कम होना चाहिए। सिस्टोलिक के लिए 90 मिलीमीटर एचजी से कम और डायस्टोलिक के लिए 60 मिलीमीटर एचजी से कम को लो बीपी माना जाता है। वैसे तो बीपी लो होने के कोई खास लक्षण नहीं दिखाई देते हैं, लेकिन चक्कर आना और बेहोशी दोनों लो बीपी के मुख्य लक्षण माना जाता हैं, ये लक्षण सबसे आम हैं। Low BP
लो ब्लड प्रेशर या हाइपोटेंशन के क्या कारण है?
- पानी की कमी-
शरीर में पानी की कमी से कई बार कमजोरी हो जाते हैं, पानी की कमी से सिर्फ लो ब्लडप्रेशर ही नहीं, स्वास्थ्य से जुड़ी कई दूसरी समस्याएं भी होती हैं जिसमें डायरिया, उल्टी, बुखार आदि शामिल हैं।
- कमजोरी और पोषण की कमी-
पोषण की कमी और कमजोरी लो ब्लड प्रेशर के लिए एक बड़ा कारण होता है, आवश्यक पोषक तत्वों की कमी की वजह से शरीर पर्याप्त मात्रा में रेड ब्लड सेल नहीं बना पाता है, जिसके कारण ब्लड प्रेशर लो हो जाता है।
- गर्भावस्था–
महिलाओं में गर्भावस्था के दौरान लो ब्लडप्रेशर की दिक्कत हो सकती है क्योंकि इस समय सर्कुलेटरी सिस्टम तेजी से बढ़ता है और ब्लडप्रेशर कम हो जाता है।
- खून की कमी-
कई बार शरीर में ब्लड की कमी, लो ब्लड प्रेशर का कारण बनती है। किसी बड़े घाव या चोट की वजह से ब्लड का ज्यादा निकलना और शरीर में अचानक ब्लड की कमी से ब्लड प्रेशर लो हो जाता है।
- हृदय रोग-
हृदय संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या होने पर ब्लड प्रेशर लो हो सकता है, इसलिए इस दौरान आपको विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।
- दवाइयां
ज्यादा दवाइयां खाने जैसे हाई ब्लड प्रेशर, हार्ट प्रॉब्लम्स, पार्किंसन्स डिसीज, डिप्रेशन की गोलियां या पेनकिलर दवाइयां से भी ब्लड प्रेशर लो होता है। खासकर यौन शक्ति बढ़ाने वाली दवाइयां लेने वाले लोगों में जबरदस्त ब्लड प्रेशर लो होता है।
- बीमारियां
अगर आपको हेल्थ से संबंधित कोई दूसरी समस्याएं जैसे डायबिटीज, शुगर, थायरॉयड, एडिसंस डिसीज आदि हैं, तो आप लो ब्लड प्रेशर के पेशेंट हो सकते है।
- चक्कर आना, एसिडिटी, डेंगू, टेंशन, सदमा लगना, डर जाना, इंफेक्शन आदि होने पर भी लो ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है। Low BP
लो ब्लड प्रेशर के लक्षण क्या होते हैं? (Symptoms of Low Blood Pressure)
लो ब्लड प्रेशर के लक्षण निम्नलिखित होते हैं:-
- शरीर ठंडा पड़ना
- प्यास लगना
- थकान
- छाती में दर्द
- डिप्रेशन
- तेज बुखार
- जी मिचलाना
- अनियमित धड़कन
- त्वचा में पीलापन
- बेहोशी
- आधी-अधूरी और तेज सांसें आना,
- धुंधला दिखना या कुछ न दिखना
- गर्दन अकड़ना
- लंबे समय तक लो बीपी से उल्टी और डायरिया होना Low BP
लो ब्लड प्रेशर के लिए घरेलू उपचार – Home remedies for Low Blood Pressure
- तुलसी लो ब्लड प्रेशर के लिए फायदेमंद होता है।
- किशमिश लो ब्लड प्रेशर के लिए फायदेमंद होता है।
- कैफीन का सेवन लो ब्लड प्रेशर के लिए फायदेमंद होता है।
- चुकंदर का रस ब्लड प्रेशर के लिए फायदेमंद होता है।
- किशमिश लो ब्लड प्रेशर के लिए फायदेमंद होता है।
- अदरक का मिश्रण लो ब्लड प्रेशर के लिए फायदेमंद होता है।
- दालचीनी लो ब्लड प्रेशर के लिए फायदेमंद होता है।आंवला का रस लो ब्लड प्रेशर के लिए फायदेमंद होता है।
- छाछ लो ब्लड प्रेशर के लिए फायदेमंद होता है।
- टमाटर लो ब्लड प्रेशर के लिए फायदेमंद होता है।खजूर लो ब्लड प्रेशर के लिए फायदेमंद होता है।
यदि आपके करीबी या आपके घर में कोई लो ब्लड प्रेशर के पेशेंट हैं तो आप बताए गए नुस्खों को आजमा सकते हैं। Low BP
Pingback: खतरनाक है हाइपरटेंशन, भारी पड़ सकता है इन लक्षणों को नजरअंदाज करना
Pingback: डायबिटीज किसे और कैसे होता है? जानें, इसके कारण, लक्षण और ईलाज -
Pingback: सावधान : दर्दनाक हो सकती है अपेंडिक्स की समस्या, ऐसे करें पहचान।