Yoga: तनाव-चिंता से लेकर रीढ़-कमर तक सब में फायदेमंद है चक्रासन, जानिए इसे करने का सही तरीका और फायदे

Yoga: तनाव-चिंता से लेकर रीढ़-कमर तक सब में फायदेमंद है चक्रासन, जानिए इसे करने का सही तरीका और फायदे
Spread the love

हजारों साल के बाद आज भी यह बहस होती है कि मानव सभ्यता के लिए सबसे बड़ा अविष्कार क्या था? आग या पहिया? मानव के विकास में इन दोनों ही अविष्कारों में से किसी को भी कम नहीं कहा जा सकता है। विश्व के योग गुरुओं ने हमारे स्वस्थ जीवन शैली के लिए कई आसनों का निर्माण किया है जिसमें अधिकांश प्राकृतिक चीजों का ही प्रतिरूप है। यही वजह है कि योग को प्राकृति का विज्ञान भी कहा जाता है। योग सूत्र में जितने भी आसन हैं वह लगभग सभी प्राकृतिक में मिलने वाली किसी न किसी जीव या वस्तु से प्रेरित है। Yoga For Stress

पहिए का महत्व जितना प्राचीन काल में था उतना आज भी है, और इसे ही ध्यान में रखते हुए चक्राशन का निर्माण हुआ है। जिसे हम ऊर्ध्व धनुरासन भी कहते हैं या फिर अंग्रेजी में व्हील पोज(Wheel Pose) भी कहा जाता है। शरीर के अच्छे स्वास्थ्य के लिए एक्सपर्ट सभी लोगों को हेल्दी और पौष्टिक डाइट लेने के साथ रेग्यूलर योग और एक्सरसाइज करने की सलाह देते हैं। योगासन हमें शरीरिक और मानशिक दोनों तरह से फायदा पहुंचाते है और साथ ही  फिजिकल एक्टिवनेस को भी बढ़ावा देते हैं जिससे हमारा डेली रूटीन सही रह सके। 

यह भी पढ़ेंCervical Cancer: महिलाओं को होने वाला दूसरा बड़ा कैंसर | गलती से भी न करें इसके लक्षणों को नज़रअंदाज़

 योग गुरुओं के अनुसार रोजाना इस योग का अभ्यास करने से आपको कई तरह के स्वास्थ्य लाभ प्राप्त हो सकते हैं। इस आसन को करने से आपको बहुत सारे फायदे मिलते हैं। यह शरीर को टोन करने के साथ मजबूत भी बनाता है। शुरुआत में इसे करना सभी के बस की बात नहीं होती है लेकिन धीरे- धीरे कोशिश करते रहने से यह आसानी से होने लगता है। तो चलिए जानते हैं चक्रासन योग करने का सही तरीका क्या होता है, और इससे कितने सारे फायदे होते हैं। Yoga For Stress

चक्रासन करने का सही तरीका आप इस वीडियो में देख सकते हैं।

चक्रासन से होने वाले फायदे – Health Benefits Of Chakrasana

  • पाचन सही रहता है।
  • पेट की चर्बी कम होती है।
  • मांसपेशियां मजबूत होती है।
  • आंखों की रोशनी तेज होती है ।
  • प्रजनन क्षमता बेहतर होती है।
  • तनाव और चिंता से राहत मिलती है।
  • शरीर के रक्त परिसंचरण में सुधार होता है।
  • सहनशक्ति और ताकत का विकास होता है।
  • यह आपके कोर मसल्स को टोन करता है।
  • यह योग भूख बढ़ाने का भी काम करता है।
  • छाती और फेफड़ों में खिचाव आता है।
  • पैर, नितंब,रीढ़ की हड्डी, बाजु और कलाई मजबूत होता है।
  • यह आपके मानसिक उर्जा को बढ़ाता है।
  • यह आपके थायराइड और पिट्यूटरी ग्लेंड़स को भी उत्तेजित करता है।

यह भी पढ़ें- Egg Freezing: एग फ्रीजिंग क्या है? क्यों बढ़ रहा है इसका चलन, जानिए इसके फायदे

चक्रासन को करने में क्या सावधानी बरतनी चाहिए?

  • रीढ़ की हड्डी या पीठ दर्द की समस्या है तो यह आसन न करें।
  • कलाई कमजोर है तो इस योग को न करें।
  • यदि आपको ग्लूकोमा,हृदय या बल्ड प्रेशर की समस्या है तो इसे ना करें।
  • इस योग को करने के लिए अपने शारीरिक क्षमता से ज्याद अपने शरीर पर दबाव न डालें।
  • गर्भवती महिलाएं बिना किसी विशेषज्ञ की राय के इसे न करें। Yoga For Stress

चक्रासन करने के सही तरीके और फायदे आप नीचे दिए गए वीडियो में भी देख सकते हैं।

आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए आप योगगुरुओं से भी संपर्क कर सकते हैं।

इस लेख को और बेहतर बनाने के लिए आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है।


Spread the love

4 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *