खूबकला के फायदे क्या है? इसमें कौन से पोषक तत्व पाए जाते हैं

खूबकला के फायदे क्या है? इसमें कौन से पोषक तत्व पाए जाते हैं
Khubkala Seeds
Spread the love

बीमारियों से छुटकारा पाने के लिए आयुर्वेद में कई तरह की जड़ी-बूटियों का प्रयोग किया जाता है। इन्हीं में से एक है खूबकला। टाइफाइड, दामा, खांसी, आदि जैसे रोगों को दूर करने के लिए खूबकला के बीजों का इस्तेमाल किया जाता है। इसके बीज देखने में सरसों के बीज जैसे दिखते हैं। खूबकाला के बीज स्वाद में तीखे होते है और इसकी तासीर बहुत गर्म होती है। इसको खाकसीर,खाकसी या जंगली सरसों, राई इत्यादि के नाम से भी जाना जाता है। ज्यादातर लोग इसका इस्तेमाल घरेलू उपायों में करते हैं। Khubkala Benefits 

खूबकला में पोषक तत्व क्या है?

पोषक तत्वों से भरपूर खूबकला के बीज में विटामिंस और मिनरल्स भरपूर मात्रा में होते हैं। इमें पाए जाने वाले तत्व में कैल्शियम, प्रोटीन, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट और फॉस्फोरस होता है। खूबकला के पत्ते भी स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। यह सलाद के रूप में भी खाया जाता है। 

यह भी पढ़ें – सेव खाने के फायदे, गुण और जोखिम कारक क्या है?

खूबकला के बीज के फायदे क्या है?

कमजोरी दूर होता है

खूबकला में अच्छे मात्रा में पोषक तत्व पाए जाते हैं। यदि आप खूबकला का नियमित तौर पर सेवन करते हैं तो आपकी कमजोरी दूर हो सकती है। अगर आपके शरीर का वजन सामान्य से कम है, तो मुनक्का या दूध के साथ खूबकला का सेवन कर सकते हैं। Khubkala Benefits

टाइफाइड में सहायक होता है

टाइफाइड में खूबकला का इस्तेमाल किया जाता है। टाइफाइड में इसका सेवन दो तरह से करते हैं। खूबकला को पानी और दूध में पकाकर ले सकते हैं। उसके अलावा इसे मुनक्का के साथ सेवन करने से भी टाइफाइड में राहत मिलती है। 

भूख में कमी दूर होती है

आज के समय में बहुत लोग भूख में कमी से परेशान है। इसमें खूबकला कारगर उपाय है। इसमें भूख बढ़ाने वाले गुण पाए जाते हैं, जो आपकी भूख को बढ़ा सकते हैं। Khubkala Benefits

कमजोरी दूर होती है

खूबकला के बीज का सेवन करने से आपको कमजोरी नहीं आती है और यह आपके आमाशय को भी शक्ति प्रदान करता है।

दमा और खांसी से राहत मिलता है

यदि आप खांसी या फिर दमा से राहत पाना चाहते हैं तो भी खूबकला का इस्तेमाल कर सकते है। सामान्य बुखार में भी यह फायदामंद होता है। यह आपके गले, फेफड़ों में जमा कफ को बाहर निकालने में मदद करता है। Khubkala Benefits

इसे भी पढ़ें – अंगूर के फायदे क्या है? क्या अंगूर विटामिन सी के लिए अच्छा है?

बच्चों के विकास में लाभकारी होता है

खूबकला कुपोषण में भी सही काम करता है। अगर किसी का बच्चा कमजोर है, उसका शारीरिक  विकास रुका पड़ा है तो आप डॉक्टर की सलाह पर खूबकला दे सकते हैं। 

उपरोक्त भागों में बताया गया है कि खूबकला की तासीर बहुत गर्म होती है। इसलिए गर्भधारण करने वाली महिलाओं को इसको नहीं खाना चाहिए। ज्यादा गंभीर स्वास्थ्य समस्या वाले लोग खूबकला का सेवन डॉक्टर की सलाह पर ही करना चाहिए। Khubkala Benefits


Spread the love

2 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *