Sharp Jawline Exercise: आकर्षक जॉ लाइन के बेस्ट 5 एक्सरसाइज

Sharp Jawline Exercise: आकर्षक जॉ लाइन के बेस्ट 5 एक्सरसाइज
unsplash Jawline Exercise
Spread the love

आकर्षक जॉ लाइन शारीरिक सुंदरता को बढ़ाता है। कई अध्ययन से यह पता चला है कि शरीर से पहले चेहरे का स्वस्थ दिखना बहुत जरूरी है। कोई भी व्यक्ती सबसे पहले एक आपके चेहरे को ही नोटिस करता है। यदि आपका जॉ लाइन फ्लो लेस है, सुदृढ़ है तो इसमें कोई दोराय नहीं है की आप एक सुढौल चेहरे की मालकिन है। बहुत लड़कियां या महिलाएं अपने जॉ लाइन को आकर्षक और फैटलेस बनाने के लिए खूब मेहनत करती है, और फिर जब उनको सफलता नहीं मिलती है तो निराश होती है। यहां हम जॉ लाइन को बेहतर बनाने के लिए कुछ एक्सरसाइज के बारे में बता रहें हैं, जिससे आपके जबड़े को मजबूती मिलेगी और फेस फैट भी कम हो जाएगा। Jawline Exercise

जॉ लाइन के लिए एक्सरसाइज 

इन सभी एक्सरसाइज को नियमित रूप से करने पर जॉ लाइन मजबूत होगी।

1. लिप पुल एक्सरसाइज (Lip pull exercise)

लिप पुल एक्सरसाइज में, सिर को स्थिर रखते हुए जबड़े की हड्डियों को खींचकर नीचे के होंठ को जितना हो सके ऊपर की ओर उठाने की कोशिश करें। 15 -20 सेकंड के लिए स्थिति में रहें। इससे आपके जॉ लाइन पर प्रभाव पड़ेगा। इस एक्सरसाइज को 15 बार करें। Jawline Exercise

यह भी पढ़ें – Yoga For Hair: बालों के बेहतर विकास के लिए टॉप-5 बेस्ट योगसन

2. चिन लिफ्ट एक्सरसाइज (Chin lift exercise) 

चिन लिफ्ट एक्सरसाइज ज़ॉ लाइन के लिए बेहतर व्यायाम है। इसे करने के लिए, स्थिर खड़े होकर सिर को पीछे की ओर झुकाएं। चेहरा छत की ओर ऊपर उठायें। होठों को चुंबन के आकार में खींचकर जबड़े की रेखा पर तनाव पैदा करें। 15 सेकंड के लिए इसी स्थिति में रहें। ऐसा करने से आपके चिन को आकार मिलेगा साथ ही जबड़ा मजबूत होगा। इसे 10 बार दोहराएं।

3. फिश लिप एक्सरसाइज (Fish Lip exercise)

 फिश लिप एक्सरसाइज आपके गाल और होठ को आकार प्रदान करता है। इसमें सिर को स्थिर रखते हुए गालों और होठों को अपने मुंह के अंदर खींचे। होठों को मछली की तरह बना लें। 15-20 सेकेंड तक इसी स्थिति में रहें। इससे फेस फैट कम होगा, इस क्रिया को नियमित रूप से 20 बार दोहराएं। Jawline Exercise

4 भोजन चबाने का अभ्यास (Food Chewing practice)

इस एक्सरसाइज में भोजन को चबाने की क्रिया में करते हैं। इसे करने के लिए स्थिर बैठकर मुंह बंद करें। अपने भोजन को चबाने जैसा प्रभाव पैदा करने का प्रयास करें। इसे 20 सेकंड तक जारी रखें। बीच में रिलैक्स कर इसे 10-15 बार दोहराया जा सकता है। Jawline Exercise

5 माउथवॉश एक्सरसाइज (Mouthwash Exercise)

माउथवॉश एक्सरसाइज में मुंह को हवा से भरें। गाल के एक तरफ से दूसरी तरफ हवा को पास करने का अभ्यास करें। यह कुछ ऐसा होना चाहिए, जैसे कि आप माउथ वॉश का इस्तेमाल कर रही हैं। 15 सेकंड के लिए इस व्यायाम को करें। रिलैक्स रहते हुए इसे 10 बार दोहराएं। Jawline Exercise


Spread the love

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *