केले खाने के 8 अनोखे फायदे और नुकसान

केले खाने के 8 अनोखे फायदे और नुकसान
Unsplash Banana
Spread the love

केला ताजा, आसानी से मिलने वाला और उचित कीमत वाला एक फल है। केले में बहुत से महत्वपूर्ण पोषक तत्व होते हैं और इसीलिए वे पाचन, हृदय स्वास्थ्य और वजन घटाने में मदद कर सकते हैं। केले को ट्रॉपिकल फूल वाले पौधे से उगाया जाता है। केले बहुत ही स्वादिष्ट व कोमल होते हैं और केले का सेवन करना, कुछ प्रमुख पोषक तत्व पाने का यह एक आसान तरीका है।

इसकी उत्पत्ति दक्षिण पूर्व एशिया में हुई। काफी लम्बे समय के मनुष्य केले की खेती करते आ रहे हैं, और साथ ही लम्बे अरसे से इसके स्वास्थ्य लाभों पर जोर दिया गया है।

केले बहुत ही स्वादिष्ट होते हैं। आप कच्चे केले की सब्ज़ी, या अपनी पसंदीदा स्मूदी में पके हुए केले को मिलाकर या फिर पीनट बटर-केला सैंडविच, केले की ब्रेड या केले के मफिन और केले के चिप्स बनाकर भी खा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें – सेव खाने के फायदे, गुण और जोखिम कारक क्या है?

केले में कार्ब्स, फाइबर, पोटैशियम और विटामिन बी6 सभी पाए जाते हैं। पके हुए केले में अधिक मात्रा में घुलनशील फाइबर होता है जबकि कच्चे केले में अधिक मात्रा में अघुलनशील फाइबर होता है। केले के पौधे के फल, पत्ते, तना, फूल और जड़ें सभी का औषधीय उपयोग किया जाता है।

जिन लोगों को दस्त की समस्या होती है, अगर वे केले का सेवन करें तो उन्हें बहुत फायदा होगा। केला मोटापे, उच्च कोलेस्ट्रॉल, मधुमेह, कब्ज जैसी बीमारियों के इलाज में सहायक है। लेकिन इसके लिए कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। 

तमिलनाडु और महाराष्ट्र में, केले प्रचुर मात्रा में उगाए जाते हैं और भारत में आम के बाद सबसे अधिक खेती केले की ही होती है। इसकी कीमत कम होना और इसमें मौजूद न्यूट्रिएंट्स की वजह से यह बहुत ही लोकप्रिय व्यंजन है। आइए इस लोकप्रिय फल के कई स्वास्थ्य लाभों के बारे में जाने। Banana health benefits

केले के गुण:

केले में निम्नलिखित गुण होते हैं: 

  • इसमें कैंसर को रोकने के गुण भी हो सकते हैं। 
  • इसमें एंटी-बैक्टीरियल गुण हो सकते हैं।
  • यह हाई ब्लड शुगर के स्तर को कम करता है और साथ ही मधुमेह को नियंत्रित करने में सक्षम हो सकता है।
  • केले का सेवन सूजन संबंधी स्थितियों से राहत दिला सकता है।
  • इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण हो सकते हैं।
  • केला खाने से अवसाद को प्रबंधित करने में मदद मिलती है।

केले से होने वाले स्वास्थ्य लाभ

1. ब्लड शुगर के स्तर में सुधार: केले में घुलनशील फाइबर होता है जो कि पाचन के दौरान लिक्विड में घुलने पर जेल में बदल जाता है। केले की स्पंज जैसी बनावट का यह भी एक कारण हो सकता है। इसके अतिरिक्त, कच्चे केले में रेसिस्टेंट स्टार्च(एक प्रकार का फाइबर जिसे आपका शरीर पचाने में असमर्थ है) भी होता है। 

ये दोनों ही प्रकार के फाइबर पेट खाली करने में देरी करके, भोजन और भूख के बाद ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने में मदद कर सकते हैं। केले में मौजूद पोटैशियम हृदय प्रणाली पर बोझ को कम कर सकता है और रक्तचाप को भी नियंत्रित करने में मदद कर सकता है।

2. दमा: 2007 के हुए एक शोध के अनुसार, केला खाने से अस्थमा से पीड़ित बच्चों में घरघराहट को कम करने में मदद मिल सकती है। केले में मौजूद पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट की उच्च मात्रा इस स्थिति में सहायक है। 

3. मूड और याददाश्त में मदद: केले में एक प्रकार का एमिनो एसिड पाया जाता है जिसे ट्रिप्टोफैन कहते हैं। यह शरीर द्वारा सेरोटोनिन में परिवर्तित हो जाता है, जो मूड को बेहतर बनाता है। केले में बहुत से अन्य कंपाउंड्स पाए जाते हैं जो कॉग्निटिव डिक्लाइन की स्थिति में शरीर के लिए सहायक होते हैं और मेमोरी लॉस को कम करते हैं। 

4. कैंसर: कैंसर का अर्थ है: शरीर के सेल्स की अनियंत्रित वृद्धि जो कि एक हाइपरप्रोलिफेरेटिव बीमारी है। केले में प्रचुर मात्रा में फ्लेवोनोइड्स, सिनामिक एसिड और पॉलीफेनोल्स पाए जाते हैं जो कि कैंसर विरोधी गुण होते हैं। इसीलिए, केला खाने से कैंसर विकसित होने की संभावना कम हो सकती है। हालाँकि, इस दावे का समर्थन करने के लिए बहुत कम वैज्ञानिक प्रमाण हैं।

केले में लेक्टिन नामक प्रोटीन होता है जो ल्यूकेमिया सेल्स के विकास को रोकने में सहायक है। लेक्टिन में एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होते हैं। एंटीऑक्सिडेंट, शरीर को फ्री रेडिकल्स मॉलिक्यूल्स से मुक्त करते हैं। फ्री रेडिकल्स का संचय होने पर सेल्स को नुकसान पहुंच सकता है और शायद कैंसर का कारण बन सकता है। Banana health benefits Banana health benefits

5. हृदय स्वास्थ्य: केले में प्रचुर मात्रा में पोटैशियम पाया जाता है जो कि हृदय के स्वास्थ्य के लिए बहुत ही अच्छा होता है। इस आवश्यक मिनरल और इलेक्ट्रोलाइट में थोड़ा सा इलेक्ट्रिकल चार्ज होता है जो नर्व सेल्स को संदेश देने का कारण बनता है जिससे आपकी मांसपेशियां सिकुड़ जाती हैं और आपका दिल नियमित रूप से धड़कने लगता है। पोटैशियम से भरपूर खाद्य पदार्थ, हाई ब्लड प्रेशर और एथेरोस्क्लेरोसिस या आर्टरीज के सख्त होने की स्थिति को रोकने में मदद कर सकते हैं। पोटैशियम मांसपेशियों के कार्य में सुधार कर सकता है, स्ट्रोक के जोखिम को कम कर सकता है, उम्र बढ़ने के साथ मजबूत हड्डियों को बनाए रख सकता है और गुर्दे की पथरी से बचने में मदद कर सकता है। Banana health benefits

6. डिप्रेशन: बेकार की भावनाएँ(जैसे खुद को बेकार समझना), मूड में बदलाव और भूख में उतार-चढ़ाव होना, ये सब लक्षण डिप्रेशन से जुड़े हुए हैं और नियमित स्वास्थ्य पर प्रभाव डाल सकते हैं। केले में भरपूर मात्रा में मैग्नीशियम, पोटैशियम, आयरन और विटामिन बी सहित अन्य पोषक तत्व भी होते हैं जो डिप्रेशन के लक्षणों को कम करने में मदद कर सकते हैं। 

7. पाचन में सहयक: केले में पानी और फाइबर दोनों होते हैं जो अच्छे पाचन स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद करते हैं। एक व्यक्ति की दैनिक फाइबर की लगभग 10% आवश्यकता एक मध्यम केले से पूरी हो सकती है।

इसके अतिरिक्त, केले BRAT आहार का भी पार्ट होते हैं(एक उपचार योजना जो कुछ डॉक्टर दस्त होने पर निर्धारित करते हैं)। 

8. वजन नियंत्रण: ऐसा भोजन जिसका जीआई क होता है उसका सेवन करने से वजन कम करने में मदद मिलती है। केले और अन्य उच्च फाइबर वाले खाद्य पदार्थ आपके वजन को नियंत्रित करने में मदद कर सकते हैं। सही मात्रा में फाइबर खाना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। यदि आप एक दिन में एक औसत आकार के केले का सेवन करते हैं तो यह आपकी दैनिक ज़रूरतों का लगभग 10% पूरा करता है। Banana health benefits

केले के सेवन से जुड़ी कुछ चिंताएँ और खतरे

  • बहुत अधिक केले खाने से पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं जो आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकती हैं। ऐसा इसीलिए होता है क्योंकि केले में उच्च मात्रा में फाइबर होता है। अधिक मात्रा में फाइबर का सेवन करने से पेट में ऐंठन, गैस, सूजन हो सकती है।
  • एक दिन में एक या दो से अधिक केले नहीं खाना सबसे अच्छा है। अधिक खाने से वजन बढ़ सकता है, क्योंकि इनमें कार्बोहाइड्रेट और चीनी दोनों होते हैं। आपको सुनिश्चित करना चाहिए कि आप ताजे फल और सब्जियों सहित संतुलित आहार खा रहे हैं।

सारांश: केले दुनिया में सबसे ज्यादा खाए जाने वाले फलों में से एक हैं।

हालांकि केले में ज्यादातर कार्बोहाइड्रेट होता है लेकिन उनमें कुछ विटामिन, मिनरल और एंटीऑक्सीडेंट भी होते हैं। इसके कुछ अन्य लाभकारी तत्व भी हैं जैसे रेसिस्टेंट स्टार्च, पोटैशियम, विटामिन सी और कैटेचिन। 

जब केले को आप अपनी स्वस्थ जीवन शैली में शामिल कर लेते हो, तो यह कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान कर सकता है, जैसे हार्ट और इंटेस्टाइन का बेहतर स्वास्थ्य। Banana health benefits


Spread the love

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *