मोटापा – कैसे कम करें?

मोटापा – कैसे कम करें?
Spread the love

आज के व्यस्त जीवनशैली में टेंशन और काम को लेकर खाने में लापरवाही, मोटापे(Obesity) का मुख्य कारण बनते जा रहा है। आज हर कोई अच्छे पर्सनाल्टी के साथ आकर्षक लुक चाहता है। लेकिन इन सबके लिए चाहिए शरीर का फिट होना और शरीर को फिट होने के लिए चाहिए समय के साथ हेल्दी खान-पान। मोटापा(Obesity) एक ऐसी स्थिति होती है जिसमें शरीर में अत्यधिक मात्रा में वसा यानी फैट जमा हो जाता है। यह हमारे यहां एक आम समस्या बन गया है। भारत के लगभग हर घर में इस बीमारी से ग्रस्त व्यक्ति मिल जाएंगे। मोटापा शरीर में बॉडी मास इंडेक्स(BMI) के द्वारा मापा जाता है। आमतौर पर 18.5 से 25 के बीच बीएमआई को सामान्य माना जाता है। लेकिन यदि यह 30 के ऊपर चला जाए तो शरीर में मोटापे की समस्या उत्पन्न होने लगती है। कई बार ज्यादा वजन हमें शर्मिंदा भी कर सकती है। केवल इतना ही नही, मोटापा हमारे शरीर में कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं भी उत्पन्न करता है। यह तो स्पष्ट हो गया कि मोटापा किसी भी सूरत में हमारे लिए अच्छा नही होता है बल्कि स्वास्थ्य के लिए हानिकारक ही होता है। मोटापे की वजह से आपको दिल से लेकर हाई ब्लडप्रेशर के साथ कई खतरनाक बीमारियां हो सकती है। यदि आप मोटापा घटाना चाहते हैं तो आप अपने जीवन जीने के तरिके(लाईफस्टाइल) में सुधार करके और घरेलू नूस्खे को अपना कर इस पर काबू पा सकते हैं।

मोटापा के लक्षण और संकेत

मोटापा के लक्षण और संकेत निम्नलिखित है, जिससे आप मोटापे का आकलन कर सकते हैं:

  • शरीर का वजन बढ़ना।
  • बॉडी मास इंडेक्स बढ़ना।
  • छोटे-छोटे काम करने में थक जाना और सांस फूलना।
  • जरूरत से ज्यादा या कम सोना।
  • सीढ़ियां चढ़ने में सांस फूलना और सांस तेज चलना।
  • शरीर के अलग-अलग हिस्सों में सूजन होना।
  • अधिक पसीना आना।
  • खर्राटे आना।
  • पीठ और जोड़ो में दर्द होना।
  • आत्मविश्वास की कमी होना।

यह भी पढ़ें- High BP: खतरनाक है हाइपरटेंशन, भारी पड़ सकता है इन लक्षणों को नजरअंदाज करना

मोटापे का कारण

शरीर में मोटापा बढ़ने का कारण निम्नलिखित है:
  • आवश्यकता से ज्यादा खाना
  • अस्वस्थ्यकारी आहार का सेवन करना
  • फास्ट फूड ज्यादा खाना
  • ज्यादा शराब पीना
  • शारीरिक गतिविधियां नहीं करना
  • पर्याप्त नींद नहीं लेना
  • तैलिय भोजन करना
  • जेनेटिक कारक भी हो सकता है
  • फास्ट फूड ज्यादा खाना

मोटापे से कैसे बचें?

मोटापे से बचने के निम्नलिखित उपाय दिए गए हैं, जिसे आप अपने जीवनशैली में अपना कर मोटापे से बच सकते हैं:
  • पानी ज्यादा पिएं: पानी की भरपूर मात्रा मोटापा घटाने के लिए बहुत जरूरी होता है। आपको लगातार पानी पीते रहना चाहिए और दिन भर में कम से कम 10-12 गिलास पानी पीना चाहिए।
  • खाना खाने के तुरंत बाद पानी नहीं पिएं: यदि आप वास्तव में मोटापा कम करना चाहते हैं तो खाना खाने के आधे घंटे बाद ही पानी पिएं।
  • आवश्यकता से ज्यादा न खाएं बल्कि भूख से थोड़ा कम ही खाएं: यदि आप मोटापा कम कर रहें है तो आपको भूख से थोड़ा कम ही खाना खाना चाहिए।
  • पर्याप्त निंद लें: मोटापा कम करने के लिए पर्याप्त निंद की आवश्यकता होती है।
  • रेगुलर एक्सरसाइज करें: एक्सरसाइज सिर्फ मोटापा हीं कम नहीं करता है बल्कि आपको चुस्त-दुरुस्त और हेल्दी भी रखता है। इसलिए नियमित रूप से व्यायाम मोटापे के लिए बहुत जरूरी होता है।
  • डांस करें: यदि आप बिना कहीं गए घर बैठे मोटापा कम करना चाहते हैं तो डांस आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकता है।
  • समय हो तो लिफ्ट के बजाय सीढ़ियों का इस्तेमाल करें।
  • ज्यादा से ज्यादा पैदल चलने की कोशिश करें।
  • हेल्दी डाइट पर ज्यादा ध्यान दें।
  • समय से भोजन करने की भरपूर कोशिश करें।

मोटापे कैसे कम करें?

मोटापा आमतौर पर तब होता है जब व्यक्ति दिन भर में विभिन्न गतिविधियों से अधिक कैलोरी ले लेता है। मोटापा कुछ मेडिकल कंडीशन के परिणामस्वरूप भी हो सकता है। मोटापे का सबसे अच्छा इलाज है आपके आहार में परिवर्तन यानी हेल्दी डाइट का सेवन। मोटापा घटाने के निम्नलिखित तरीके दिए गए हैं:
  • अपने खाने में प्रोटीन को शामिल करें- मोटापा घटाने का सबसे अच्छा तरीका का प्रोटीन लेना। आहार में अच्छे प्रोटीन का सेवन आपके भूख को कम करता है।
  • ज्यादा पानी पिएं- ज्यादा पानी का सेवन आपके शरीर में मौजूद अनावश्यक कैलोरी को जला देता है, जिससे आपका मोटापा कम होने में मदद मिलती है।
  • ज्यादा से ज्यादा फल और सब्जियों का सेवन करें- फल और सब्जियों को ज्यादा सेवन करने की कोशिश करें क्यों कि यह हर सूरत में स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होते हैं। इसमें आपको अच्छे मात्रा में फाइबर और पोषक तत्व मिलते है।
  • ग्रीन टी का सेवन- यदि आप रेगुलर ग्रीन का सेवन करते हैं तो यह आपको मोटापा घटाने के साथ-साथ हेल्दी शरीर भी प्रदान करता है।
  • भोजन को चबा कर खाना- अपने खाने को अच्छी तरह से चबा-चबा कर खाने से भी आप मोटापा को कम कर सकते हैं।
  • डिप्रेशन से बचना- मोटापा का एक और कारण तनाव भी होता है। इसलिए तनाव से भरसक बचने की कोशिश करना चाहिए।
  • पर्याप्त निंद लेना- असंतुलित निंद भी मोटापा का कारण होता है। इसलिए उचित मात्रा में निंद लेना भी जरूरी होता है।
  • तैलिय पदार्थ खाने से बचें।
  • तेज चलने की आदत डालें- तेजी से चलना भी एक्सरसाइज की तरह होता है जो आपको मोटापा कम करने में भरपूर सहयोग प्रदान करता है।
  • नींबू और शहद का सेवन करें- नींबू और शहद को मिलाकर पीने से मोटापा घटता है।
  • खीरा का सेवन करें- खीरे का सेवन व्यक्ति को तरोताजा रखता है और शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है, जिससे मोटापे पर प्रभाव पड़ता है।
  • गर्म पानी पीना
  • स्विमिंग करना- स्विमिंग करने में बहुत कैलोरी खर्च होती है और मोटापा दूर होता है।
  • एरोबिक्स करना- यह एक तरह का व्यायाम होता है, इससे भी आप मोटापा कम कर सकते हैं।

मोटापे को कम करने के लिए योग

आप अलग-अलग तरह के योग करके भी मोटापे को कम कर सकते हैं:
  • सूर्य नमस्कार
  • कपालभांति
  • त्रिकोणासन
  • धनुरासन

निष्कर्ष – मोटापा घटाने के लिए जरूरी है, अपने दिनचर्या में सुधार करना। सुबह जल्दी उठना, गुनगुना पानी पीना। हेल्दी भोजन करना, अपने आहार में बदलाव करना, प्रोटीन ज्यादा लेना, एक्सरसाइज करना, पर्याप्त निंद लेना।


Spread the love

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *